तोमर बने भाजपा की मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक
15-Jul-2023 12:20 PM 7045
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को कमान सौंपी है। पार्टी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री तोमर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव इस वर्ष नवंबर में होने हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^