30 मिनट तक थमा रहा ट्रैफिक
09-Sep-2021 11:00 AM 6932
ग्वालियर में दिल्ली की मॉडल ने जमकर हंगामा मचाया। बीच सड़क पर नशे में खड़ी हो गई और आने-जाने वालों को रोक दिया। वहां से गुजर रही सेना की जिप्सी को भी रोक लिया। उससे टिककर खड़ी हो गई। आने वालों को गाली देती और मारने दौड़ती। उसने लात मारकर जिप्सी की हैडलाइट फोड़ दी। जवान ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया। वीडियो बना रहे लोगों से खुलेआम गाली बक रही थी। हंगामा ठीक पड़ाव थाना के पास सड़क पर चल रहा था, पर उस समय थाने पर महिला बल नहीं था। महिला थाने से लेडी कॉन्स्टेबल बुलाई गई। इसके बाद युवती को काबू किया गया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। वह नशे में थी, बाद में उसे बचाने के लिए दो युवतियां भी थाने पहुंचीं। यह दिल्ली से ग्वालियर आई थीं। यहां क्यों आई थीं यह खुलासा न पुलिस कर रही है न ही लड़कियां। Traffic..///..traffic-stopped-for-30-minutes-316157
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^