त्रिपुरा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
12-Nov-2023 02:14 PM 3073
अगरतला, 12 नवंबर (संवाददाता) त्रिपुरा में अगरतला के पूर्वी बाहरी इलाके जिरानिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध दंपति सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग दंपति की उस समय मौत हो गई जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी और भाग गया। एक पुलिस गश्ती वैन उन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले गयी , जहां उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कल देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मदन रॉय (57) और उनकी पत्नी दीपा रॉय (45) के रूप में हुयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकले। जिरानिया के मशहूर कारोबारी श्री रॉय दिवाली से पहले पंडाल में खरीदारी के लिए निकले थे। पोस्टमॉर्टम के बाद आज शव उनके इकलौते बेटे को सौंप दिया गया। इस दुर्घटना से पूरे जिरानिया में दिवाली का उत्साह फीका पड़ गया। यहां पूजा के लिए देवी काली की 40 फीट की मूर्ति बनाई जाती है। उसी स्थान पर एक अन्य दुर्घटना में, एक युवक बिस्वजीत देबनाथ (18) की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पीछे बैठा सागर दास (19) घायल हो गया। वह अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों कल देर रात अगरतला से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पास स्थित अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस अभी तक हादसे का कारण पता नहीं लगा सकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^