तुर्की के चार जवान इराक में मारे गए: रक्षा मंत्रालय
12-Jun-2022 03:43 PM 1934
अंकारा 12 जून (वार्ता/स्पूतनिक) तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उत्तरी इराक में कुर्दीस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादी के खिलाफ सैन्य अभियान दौरान तुर्की की सेना के चार जवान मारे गए। तुर्की ने अप्रैल में इराक के उत्तरी हिस्से में पीकेके के खिलाफ क्लॉ-लॉक ऑपरेशन शुरू किया था। उल्लेखनीय है कि तुर्की पीकेके को आतंकवादी संगठन मानता है। इराक ने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए तुर्की के इस कदम की आलोचना की है, जबकि तुर्की ने इस ऑपरेशन को देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए आवश्यकता बताया है। पीकेके 1980 के दशक की शुरुआत से तुर्की में कुर्दिशों की स्थापना के उदेश्य को लेकर हुयी थी। पीकेके और तुर्की ने 2013 में संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन महज दो साल बाद ही यह समाप्त हो गया। इसकी मुख्य वजह आतंकवादी हमले रहे, जिसके लिए तुर्की ने कुर्दों को जिम्मेदार ठहराया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^