तुर्किये ने इस साल 942 आतंकवादियों को किया निष्प्रभावी
04-Aug-2023 10:12 AM 6045
अंकारा, 04 अगस्त (संवाददाता) तुर्किये ने जनवरी से अब तक 942 ‘आतंकवादियों’ को ‘निष्प्रभावी’ किया है। यह जानकारी तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में दी। गौरतलब है कि तुर्किये के अधिकारी अक्सर ‘निष्प्रभावी’ शब्द का उपयोग यह दर्शाने के लिए करते हैं कि ‘आतंकवादियों’ ने आत्मसमर्पण कर दिया है या मारे गए हैं या पकड़े गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अवैध रूप से सीमा पार करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अन्य 347 ‘आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया है। तुर्किये के सुरक्षा बल वर्षों से देश भर में और पड़ोसी इराक तथा सीरिया में ‘आतंकवादियों’ के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^