उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर राजा पार्क का आठ जनवरी को होगा वार्षिकोत्सव
07-Jan-2025 12:32 AM 5233
जयपुर 06 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर राजा पार्क का वार्षिक उत्सव आठ जनवरी को यहां आयोजित किया जायेगा। स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने सोमवार को यहां प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। श्री सक्सेना ने बताया कि वार्षिकोत्सव बिड़ला ऑडिटोरियम में बुधवार सायं साढ़े पांच आयोजित होगा। वार्षिकोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल का उद्बोधन होगा जबकि इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं विद्यालय के पूर्व छात्र अनिल बंसल मुख्य अतिथि होंगे तथा राज्य के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं उद्योगपति महेंद्र भाटिया विशिष्ठ अतिथि होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^