22-Jan-2023 06:58 PM
6745
रायबरेली 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बंगलुरू दौरे के दौरान ने योग एवं नेचुरौपैथी एवं ऑर्गेनिक व जैविक खेती हेतु आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। प्रशासनिक सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आईआईएचआर द्वारा विकसित बागवानी फसलों की संरक्षित खेती पर उत्कृष्ट केंद्र में बीइएसएसटी-हॉर्ट, इंजीनियरिंग लैब, मशरुम लैब, सीड यूनिट, प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन, नर्सरी का निरीक्षण कृषि मंत्री सूय प्रताप शाही , कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ किया। आईआईएचआर को बागवानी फसलों की 170 किस्मों और संकरों के विकास और कई टिकाऊ उत्पादन, संरक्षण और कटाई के बाद की प्रबंधन तकनीकों का श्रेय दिया जाता है।
योग के प्रचार-प्रसार के लिए शोध करने के लिए प्रतिबद्ध स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, जिगनी बैंगलोर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही , संस्थान के सीएमओ डॉ० अमित एवं कुलाधिपति एच.आर. नगेंद्र के साथ योगा थेरेपी, नेचुरोपैथी और ऑर्गेनिक प्राकृतिक जैविकी खेती का निरीक्षण किया।...////...