उज्जैन आने-जाने के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी-यादव
24-Jan-2024 09:05 PM 8084
उज्जैन, 24 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से महाकाल लोक के निर्माण के बाद से स्थानीय पर्यटन बढ़ा है। उज्जैन आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिये आवागमन के अन्य साधनों को बढ़ाने के साथ बेहतर हवाई सेवाएं भी प्रारंभ की जायेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^