उज्ज्वल रमण सिंह होंगे इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी
14-Apr-2024 11:18 PM 4689
प्रयागराज,14 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ कर आये उज्जवल रमण सिंह को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा रविवार जारी पार्टी प्रत्याशियों की सूची में श्री सिंह का नाम इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के लिये शामिल किया गया है। उज्जवल रमण सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता हाल ही में ली थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही साफ हो गया था वह इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^