उप चुनावों के नतीजे से फट गया है भाजपा का धर्म का ढोल : प्रो़ रामगोपाल यादव
14-Jul-2024 07:07 PM 7051
इटावा , 14 जुलाई(संवाददाता) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने सात राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणामों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का धर्म का ढोल फट गया है,आगे आने वाले चुनावों में भाजपा सुपड़ा साफ होना तय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने रविवार को सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा का फूट के राज को जनता समझने लगी है। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटो के उपचुनाव में भाजपा केवल दो ही जीत सकी है। चुनाव नतीजे में 11 विधान सभा सीटें पर भाजपा की हार हुई हैं, यह इस बात का संकेत है कि इसी साल के आखिरी में होने वाले हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी जल्दी चुनाव होने वाले हैं,हर जगह भाजपा को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^