उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 5.36 करोड़ रुपए लागत के गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का किया लोकार्पण
16-Jul-2024 12:00 AM 770

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव गरियाबंद जिले के ग्राम कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद संचालन समिति के गठन के मौके पर आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में जिले के 21 गांवों में पांच करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित 200 मीट्रिक टन गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने नवगठित कोपरा नगर पंचायत के विकास के लिए 50 लाख रुपए और राजिम नगर के विकास के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^