उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का चित्रकूट आगमन
08-Sep-2024 12:00 AM 809

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के आज सतना जिले के चित्रकूट आगमन पर मिनिस्टर इन वेटिंग राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने उनकी अगवानी की। उन्होंने पुष्प-गुच्छ भेंटकर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस मौके पर उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री श्री अनिल राजवर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सतना श्री योगेश ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, कमिश्नर रीवा श्री बी.एस. जामोद, आईजी श्री विनीत खन्ना, डीआईजी श्री साकेत प्रकाश पांडे, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने भी हेलीपैड पर पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^