उपभोक्ता मामलों में जागृति से भारत का विकास संभव-गोदारा
27-Sep-2024 12:00 AM 6630
जयपुर, 26 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने उपभोक्ता के हितों का संरक्षण आवश्यक बताते हुए कहा है कि उपभोक्ता मामलों में जागृति से भारत का विकास संभव है। श्री गोदारा गुरुवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र क्रांति के रूप में आगे बढ़ रहे हैं, रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं जो पहले कभी नहीं थे।उपभोक्ता जागरूक होगा तो विकसित राजस्थान होगा, विकसित देश होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^