उपराज्यपाल ने शोपियां हमले की निंदा की
14-Jul-2023 08:58 AM 1422
श्रीनगर, 13 जुलाई (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को शोपियां में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। उपराज्यपाल ने कहा कि मजदूरों को निशाना बनाकर किए गए इस प्रकार के बर्बर हमले आतंकवादियों और उनसे सहानुभूति रखने वाले लोगों की हताशा एवं कायरता को दर्शाते हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि श्री सिन्हा ने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उपराज्यपाल ने कहा कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^