उप्र में मेहनत को वोट में नहीं कर सके तब्दील: प्रियंका
10-Mar-2022 10:10 PM 7669
नयी दिल्ली 10 मार्च (AGENCY) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है और उसका फैसला सभी को स्वीकार है लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश में जो मेहनत की उसे वह वोट में तब्दील नहीं कर सकी। श्रीमती वाड्रा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुई।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उत्तर प्रदेश की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।” गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव परिणाम में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^