10-Feb-2022 12:25 PM
6393
लखनऊ 10 फरवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक करीब 20.03 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण सुबह सात बजे सुस्त रफ्तार में शुरू हुए मतदान में धूप निकलने के साथ ही तेजी आ गयी। सुबह 11 बजे तक आगरा में 20.3 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे, जबकि अलीगढ़ में 17.91,बागपत में 22.30,बुलंदशहर में 21.62, गौतमबुद्धनगर में 19.23, गाजियाबाद में 18.24, हापुड़ में 22.80, मथुरा में 20.73, मेरठ में 18.54, मुजफ्फरनगर में 22.65 और शामली में 22.83 प्रतिशत मतदान हुआ था।
अधिकांश जिलों में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। शामली में शुरुआती दो घंटे में सबसे कम 7.77 फीसदी मतदान हुआ था जबकि 11 बजे तक यहां मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक आंका गया। मथुरा में कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने अपना वोट डाला।
राज्य में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कोरोना नियमों का पालन करते हुए मतदान जारी है। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नही हैं।...////...