उप्र राज्य महिला आयोग में पश्चिमी यूपी का दबदबा
04-Sep-2024 08:04 PM 4295
सहारनपुर, 4 सितंबर (संवाददाता) लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिला आयोग का गठन कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी के मुताबिक सहारनपुर की सपना कश्यप पत्नी दिवंगत विजय कश्यप को आयोग का सदस्य बनाया गया है। आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान बनाई गई हैं जो आगरा की रहने वाली हैं और भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष हैं। सपना कश्यप के पति विजयपाल कश्यप योगी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में राजस्व राज्य मंत्री थे जिनकी कोरोनाकाल में मृत्यु हो गई थी। सपना कश्यप को उन्हीं की चरथावल सीट से भाजपा ने चुनाव लड़ाया था। लेकिन वह सपा उम्मीदवार पंकज मलिक से चुनाव हार गई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^