उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय कर्तव्यबोध और जनसेवा का प्रमाण है पदक: राज्यपाल श्री पटेल
17-Aug-2025 12:00 AM 929

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसा प्रतिष्ठित अलंकरण निःसंदेह आपके उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय कर्तव्यबोध और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है। यह सम्मान, केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का नहीं बल्कि प्रदेश पुलिस के सामूहिक संकल्प की सफलता का प्रतीक है। यह पदक उस त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है जो अपने समाज और राष्ट्र को प्राथमिकता देकर निभाया है।

राज्यपाल श्री पटेल शनिवार को राष्ट्रपति के वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल ने पदक प्राप्तकर्ताओं के परिजनों को भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सहयोग देने विशेष रूप से धन्यवाद दिया। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में अपर मुख्य सचिव, गृह श्री जे.एन. कंसौटिया भी मौजूद रहे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^