उत्तर भारत के तीसरे बड़े रनवे वाला झालावाड़ हवाई अड्डा शुरु, वसुन्धरा ने भरी पहली उड़ान
12-Apr-2025 08:44 PM 5209
झालावाड़ 12 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर भारत के तीसरे बड़े रनवे वाले झालावाड़ हवाई अड्डे का शनिवार को शुभारंभ हो गया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यहां से दिल्ली की अपनी पहली उड़ान भरी। झालावाड़ के इस पंडित दीन दयाल उपाध्याय हवाई अड्डा से श्रीमती राजे एवं उनके पुत्र एवं सांसद दुष्यंत सिंह ने जेट विमान से दिल्ली की पहली उड़ान भरी। जेट विमान की इस उड़ान के साथ ही अब झालावाड़ हवाई सेवा से जुड़ गया। पहली उड़ान के लिए हनुमान जयंती का अवसर चुना गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^