उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पर्यटकों की नाव पलटने से दो की मौत, तीन लापता
22-Jun-2025 11:36 PM 1706
इस्लामाबाद, 22 जून (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पर्यटक नाव पलटने से कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लापता हो गए। यह जानकारी रविवार को बचाव अधिकारियों ने दी। सरकार द्वारा संचालित बचाव संगठन ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार शाम को सुंदर शाही बाग क्षेत्र में हुई। सुंदर शाही बाग एक पर्यटक स्थल है जहां मुख्य कलम बाजार से जाने में ढाई घंटे लगते हैं। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक पर्यटन नाव इंजन खराब होने के कारण पलट गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^