उत्तर प्रदेश में सिविल मामले को आपराधिक मामले में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट ने की खिंचाई
07-Apr-2025 07:53 PM 7331
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय ने सिविल मामलों को आपराधिक मामलों में बदलने पर सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे पता चलता है कि राज्य में कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार और के वी विश्वनाथन की पीठ ने एक मामले में आरोपी देबू सिंह और दीपक सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि दीवानी (सिविल) मामले को आपराधिक मामले में बदलना स्वीकार्य नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^