उत्तर प्रदेश सरकार ने की रिकार्ड गेहूं खरीद
08-May-2025 09:58 PM 6134
लखनऊ, 8 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर गेहूं खरीद में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरुवार तक प्रदेश में 1.73 लाख से अधिक किसानों से 9.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो गई है, वहीं पिछले वर्ष इस अवधि में लगभग 6.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी साझा करते हुये बताया कि इस वर्ष अब तक 1,73,381 किसानों से 9.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए कुल 4,46,725 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। अब तक 2,045 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जा चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^