उत्तर प्रदेश सरकार ने किये 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
13-Jul-2024 09:26 PM 9210
लखनऊ, 13 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 6 पुलिस प्रमुख शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एटा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी श्याम नारायण सिंह को एटा का एसपी बनाया गया है। प्रशिक्षण एवं सुरक्षा के एसपी गौरव बंशवाल को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का डीसीपी बनाया गया है। शामली के एसपी अभिषेक को बिजनौर भेजा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^