उत्तराखंड में हादसे से धनखड़ आहत
19-Jul-2023 05:55 PM 6754
नयी दिल्ली 19 जुलाई (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड के चमोली जिले में करंट लगने से हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री धनखड़ ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा,“उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे से अत्यंत आहत हूं। हादसे में जान गवाने वाले लोगों के शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संभलने की शक्ति प्रदान करे।” चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर विद्युत करंट से पुलिस कर्मियों सहित 15 लोगों की मृत्यु और सात अन्य के घायल होने के समाचार मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^