उत्तरांचल हीरोज का विजय अभियान शुरू
15-May-2022 10:30 PM 1442
नयी दिल्ली, 15 मई (AGENCY) शशांक ममगईं के दो शानदार गोलों की मदद से उत्तरांचल हीरोज ने अशोका क्लब को 2-0 से हरा कर डीएसए बी डिवीजन लीग में पूरे अंक अर्जित किए। नेहरू स्टेडियम में खेले गए एक अन्य एकतरफा मुकाबले में कालेजियन्स ने कोलंबस यंग्सटर्स को चार गोलों से परास्त किया। उत्तरांचल के गोल शशांक ने मध्यांतर के बाद किए। कालेजियन्स के लिए मेहुल ने दो और रोहित व गंगा ने एक एक गोल जमाए। रक्षापंक्ति में उत्तरांचल के कप्तान द्रोण भारद्वाज और शौकत का प्रदर्शन सराहनीय रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^