उत्तरी इजरायल के अरब शहर में गोलीबारी , पांच लोगों की मौत
28-Sep-2023 07:54 PM 7724
यरूशलम, 28 सितंबर (संवाददाता) उत्तरी इज़रायल के अरब शहर में गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए। इज़रायली पुलिस के मुताबिक बेडौइन शहर बासमत ताबुन में एक घर में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इज़रायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने पीड़ितों की पहचान दो किशोर भाइयों, 40 साल की एक महिला और उसके 25 वर्षीय पुत्र और एक अन्य पुरुष रिश्तेदार के रूप में की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^