उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में फैली आग , हजारों लोगों को निकाला
17-Aug-2023 11:41 AM 4588
सैन फ्रांसिस्को, 17 अगस्त (संवाददाता) अमेरिका में उत्तरी कैलिफोर्निया के सिस्कियौ काउंटी के जंगल में फैली आग के कारण हजारों लोगों को निकाला गया और सड़कें बंद करनी पड़ीं है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी वन सेवा के अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि आग का आकार, जिसे हेड फायर के नाम से जाना जाता है, बुधवार तक लगभग 2,700 एकड़ (लगभग 11 वर्ग किलोमीटर) था। उन्होंने बताया कि क्लैमथ राष्ट्रीय वन में मंगलवार रात आग लग गई। वन उत्तरी कैलिफोर्निया और दक्षिणी ओरेगन में लगभग 6,863 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है। सिस्कियौ काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कैलिफ़ोर्निया-ओरेगन सीमा रेखा से लगभग 20 मील दूर सेलाड घाटी और हैम्बर्ग के आसपास के कई क्षेत्रों के लिए निकासी आदेश जारी किए। राजमार्ग 96 और स्कॉट रिवर रोड बंद कर दिए गए। कैलिफोर्निया के वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग के अनुसार, मेंडोकिनो काउंटी में मंगलवार को बिजली गिरने के कारण कुछ आग लगने की सूचना मिली थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^