उत्तरी फिलीपींस में भूकंप के झटके
04-Oct-2023 12:13 PM 4835
मनीला, 04 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तरी फिलीपींस के कागायन प्रांत में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलीपींस के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी है।भूकंप का केन्द्र कागायन शहर के एक द्वीप गांव दलुपिरी से लगभग 22 किलोमीटर उत्तर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के बाद झटके आएंगे लेकिन नुकसान नहीं होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^