उत्तरी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके
13-Aug-2023 10:01 AM 2927
मनीला, 13 अगस्त (संवाददाता) फिलीपींस के बाटानेस प्रांत में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। संस्थान ने आज यहां बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे आये भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई। उन्होंने बताया कि भूकंप का केन्द्र सबतांग शहर से करीब 38 किमी दक्षिण पश्चिम में 10 किमी की गहराई में स्थित था। उन्होंने कहा भूकंप के झटके महसूस किये जायेंगे लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इलोकोस नॉर्ट प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^