वासुकी, कृष्णन के शानदान प्रदर्शन से कर्नाटक ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़
13-Nov-2024 09:05 PM 1987
लखनऊ 13 नवंबर (संवाददाता) वासुकी कौशिक (पांच विकेट) और कृष्णन श्रीजीत (नाबाद 68) के शानदान प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटका ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में आज पहले दिन उत्तर प्रदेश को 89 पर समेटने के बाद दिन का खेल समाप्त होने के समय पांच विकेट पर 127 रन बनाकर 38 रन की बढ़त के साथ मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। आज यहां उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की पूरी टीम कर्नाटक के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 40.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश की ओर समीर रिजवी ने सर्वाधिक (25) रनों की पारी खेली। इसके अलावा कृतज्ञ सिंह और सौरभ कुमार ने 13-13 रन बनाये। ऋतुराज शर्मा (12) रन बनाकर आउट हुये। उत्तर प्रदेश के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^