वायनाड भूस्खलन में मृत कन्नड़ लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
31-Jul-2024 09:55 PM 6374
बेंगलुरु 31 जुलाई (संवाददाता) कर्नाटक सरकार ने केरल के वायनाड जिले में विनाशकारी भूस्खलन की त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक कन्नड़ व्यक्ति को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की बुधवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “केरल के वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह एक बड़ी त्रासदी है और इसमें कन्नड़ लोगों की भी जानें गयी है।” उन्होंने कहा, “पीड़ितों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है और हमारी सरकार संकट में फंसे कन्नड़ लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^