वायरल वीडियो : क्लब मैच में बल्लेबाजी करते दिखे पंत
16-Aug-2023 06:50 PM 7025
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (संवाददाता) इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाले वीडियो साझा किया गया है, जिसमें विकेटकीपर ऋषभ पंत बेंगलुरु में एक क्लब मैच में बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में एक भयानक दुर्घटना का शिकार होने के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रक्रिया से गुज़र रहे पंत दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिये बेंगलुरु के पास एक मैदान में पहुंचे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^