वज्र पंजाब हॉकी लीग 2024 का आयोजन 18 नवंबर से
12-Nov-2024 08:53 PM 6754
जालंधर 12 नवंबर (संवाददाता) हॉकी के मैदान पर पंजाब की ऊर्जा और प्रतिभा को उजागर करने के लिए पहली बार वज्र कोर के तत्वावधान में आयोजित वज्र पंजाब हॉकी लीग 2024 - सीजन एक का भव्य उद्घाटन जालंधर कैंट में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 18 से 23 नवंबर 2024 तक जालंधर कैंट स्थित एस्ट्रोटर्फ कटोच स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अपनी तरह का पहला आयोजन है जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से आई टीमें हिस्सा लेंगी। इसका उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है बल्कि प्रदेश के युवाओं में अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^