वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुँचे यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य - राज्यपाल श्री पटेल
23-Dec-2023 12:00 AM 612
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्रों और वंचितों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुँचाना है। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को सीहोर ज़िले के धामंदा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। श्री पटेल ने कहा कि हर भारतीय को देश की महानता पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक संकल्प यात्रा की शपथ का प्रतिदिन मनन करें। उसके अनुसरण का पुरज़ोर प्रयास करें। राज्यपाल ने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अंग बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने इंदौर जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी अपने घरों और गांवों को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें।
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^