वर्ष 2023 में शेखावाटी से लेकर पूरे राजस्थान में खिलेगा कमल-पूनियां
02-Jan-2022 11:09 PM 7114
झुंझुनूं, 02 जनवरी (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने दावा करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था, लंबित भर्तियां, संपूर्ण किसान कर्जमाफी, विकास के अधूरे कार्य आदि प्रमुख मु्द्दों को लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक जायेंगे तथा वर्ष 2023 में शेखावाटी से लेकर पूरे राजस्थान में कमल खिलेगा और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। मिशन 2023 के विजय संकल्प को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंदशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के 1100 नेताओं ने प्रदेश के सभी 1100 मंडलों पर आज एक साथ मंडल कार्यसमिति बैठकों को संबोधित किया और इस दौरान डा पूनियां ने झुंझुनूं ग्रामीण मण्डल की बैठक को संबोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मंडल, बूथ, शक्ति और पन्ना इकाइयां भाजपा के विजय संकल्प 2023 में मील का पत्थर साबित होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^