वर्तमान में होमगार्ड स्वयं सेवकों को दिया जा रहा है विराम भत्ता-खराड़ी
15-Jul-2024 09:05 PM 4114
जयपुर, 15 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में होमगार्ड स्वयं सेवकों को विराम भत्ता दिया जा रहा है। श्री खराड़ी प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि गत सरकार द्वारा छह मई 2022 को विराम भत्ता दिया जाना स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब गत 27 फरवरी से यह भत्ता नियमानुसार फिर देना शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड के रिक्त पदों के लिए भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं तथा अस्थाई होमगार्ड स्वयं सेवकों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने जानकारी दी कि उदयपुर संभाग में स्थाई होमगार्ड के कुल 60 पद हैं, जिनमें से 25 पद रिक्त हैं। अस्थाई होमगार्ड स्वयं सेवकों की स्वीकृत नफरी 3 हजार 880 है, जिसमें से 3 हजार 159 ऑनरोल हैं तथा 721 स्थान रिक्त हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^