वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः सुक्खू
30-Nov-2024 08:26 PM 1887
शिमला, 30 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात देते हुए सीमा कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की। श्री सुक्खू ने 29.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीए स्टोर का लोकार्पण किया जिसकी क्षमता 700 मीट्रिक टन से बढ़कर अब 2031 मीट्रिक टन हो गई है। इसके सीए स्टोर से क्षेत्र के सेब बागवानों को बहुत लाभ मिलेगा। यह सीए स्टोर अल्ट्रा मॉर्डन ग्रेडिंग की सुविधा से भी लैस है, जिसकी क्षमता पांच मीट्रिक टन प्रति घंटा है। इस स्टोर में 20.93 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^