तवा पुल पर 19 अक्टूबर से वाहन प्रतिबंधित
17-Oct-2021 08:45 AM 6556
भोपाल । राजधानी भोपाल को हिल स्टेशन पचमढ़ी, छिंदवाड़ा को जोडऩे वाले होशंगाबाद में तवा नदी का पुल 19 अक्टूबर से बंद रहेगा। तवा नदी के पुल से दो माह तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मरम्मत कार्य पूरा होने तक होशंगाबाद-पिपरिया स्टेट हाईवे-67 पर वाहनों को डायवर्ट रूट से निकाला जाएगा। पचमढ़ी, पिपरिया, मढ़ई घूमने आने-जाने वाले सैलानी व अन्य लोगों के वाहनों व बसों को बांद्राभान, सांगाखेड़ा बाबई के रास्ते निकाला जाएगा। जबलपुर, छिंदवाड़ा, पिपरिया की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को सांडिया, बरेली या शाहगंज होते निकलना पड़ेगा। होशंगाबाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। तवा नदी पर पुल होशंगाबाद से पिपरिया होते हुए छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रायसेन, जबलपुर, रायसेन को जोडऩे वाला पुल है। बड़ी मात्रा में यहां से वाहन गुजरते है। लंबे समय से पुल क्षतिग्रस्त है। तवा पुल मरम्मत का कार्य मेसर्स मिश्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल करा रही है। जिसकी मरम्मत के लिए यातायात बंद किया है। 19 अक्टूबर से मरम्मत पूरी होने तक यातायात बंद रहेगा। संभवत: 2 माह तक तवा पुल पर पूरी तरह यातायात बंद रहेगा। 30 सितंबर को भारी वाहनों पर लगाई थी रोक तवा पुल पर मरम्मत के लिए भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगाई गई। 30 सितंबर को कलेक्टर ने आदेश जारी कर भारी वाहनों का रूट परिवर्तित कर पुल से निकलने पर प्रतिबंध लगाया। वन-वे कर केवल बाइक, फोर-व्हीलर वाहन और इमरजेंसी वाहनों के निकलने पर छूट रही। लेकिन वन-वे पर भी जाम की स्थिति रोजाना बनने से अब पूरी तरह से यातायात को प्रतिबंधित किया जा रहा है। Tawa bridge..///..vehicles-banned-on-tawa-bridge-from-october-19-323545
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^