28-Dec-2021 09:00 PM
4044
पुणे, 28 दिसंबर (AGENCY) महाराष्ट्र के विदर्भ में कहीं- कहीं बहुत अधिक घना कोहरा तथा हिमाचल प्रदेश में घना, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान,उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उत्तरी रायलसीमा में मध्यम कोहरा सुबह 08़ 30 बजे छाया रहा।
रात का तापमान राजस्थान के कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात , पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
बिहार और छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, विदर्भ और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तमिलनाडु पुड्डुचेरी, कराईकल, असम, मेघालय, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नागपुर- सोनेगांव 25 मीटर, मंडी 50 मीटर, जैसलमेर, रांची, जमशेदपुर, ब्रम्हापुरी, जगदलपुर, क्योंझरगढ़ और अनंतपुर में 200 मीटर, पटियाला, दिल्ली (सफदरजंग), बीकानेर, जोधपुर, कोटा हवाई अड्डा, लखनऊ, फुर्सतगंज, वाराणसी, ग्वालियर, खजुराहो, भुज, कांडला हवाई अड्डा, झारसीगुडा, राजकोट और वर्धा में 500 मीटर की दृश्यता सुबह 08़ 30 बजे दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...