विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर बढ़कर 595.1 अरब डॉलर पर
07-Jul-2023 06:30 PM 5860
मुंबई 07 जुलाई (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में बढ़ोतरी होने से 30 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर बढ़कर 595.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.9 अरब डॉलर घटकर 593.2 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 30 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.54 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 527.9 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 47.2 करोड़ डॉलर घटकर 43.8 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 9.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.24 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 11.8 करोड़ लाख डॉलर की गिरावट लेकर पांच अरब डॉलर रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^