विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.5 अरब डॉलर पर
11-Aug-2023 06:53 PM 6551
मुंबई 11 अगस्त (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि कम होने से 04 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.5 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 3.17 अरब डॉलर कम होकर 603.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 04 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.94 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 533.4 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 22.4 करोड़ डॉलर कम होकर 44.7 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 17.1 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.3 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 8.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 5.1 अरब डॉलर रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^