विदेशी मुद्रा भंडार 3.8 अरब डॉलर घटकर 586.9 अरब डॉलर पर
06-Oct-2023 08:17 PM 8877
मुंबई 06 अक्टूबर (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह 3.8 अरब कम होकर 586.9 अरब डॉलर रह गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 2.34 डॉलर घटकर 590.7 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.13 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 520.24 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 57.6 करोड़ डॉलर की कमी के साथ 43.7 अरब डॉलर पर आ गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^