विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान: शर्मा
12-Jul-2023 11:17 AM 9318
भोपाल, 12 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में विजय संकल्प अभियान शुरू करेंगी, जिसमें पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी। भाजपा के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में कल रात्रि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद श्री शर्मा ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में श्री शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात श्री शाह ने कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^