विधानसभा चुनाव में 'हाईटेक रथ' प्रचार करेंगे भाजपा का
19-Oct-2023 06:38 PM 2827
भोपाल, 19 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में सोलहवीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव में प्रचार के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'हाईटेक रथों' का सहारा ले रही है और ये सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज यहां प्रदेश कार्यालय से हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां प्रदेश कार्यालय से एक दर्जन से अधिक हाईटेक रथों को रवाना किया गया। इन रथों में एलईडी और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया है और इनके माध्यम से मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में राज्य की जनता को बताने का प्रयास किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^