विधानसभा चुनाव परिणाम धर्मनिरपेक्ष ताकतों के लिये सबक: माकपा
09-Oct-2024 10:55 PM 5200
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (संवाददाता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जम्मू- कश्मीर तथा हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणामों को धर्मनिरपेक्ष ताकतों के लिये एक सबक बताते हुये कहा है कि इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की आवश्यकता का संदेश है। माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू- कश्मीर का चुनाव परिणाम ‘लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को कुचलने की साजिशों’ का मुंहतोड़ जवाब है। पार्टी की विज्ञप्ति में हरियाणा के मामले में हार के लिये जिम्मेदार कारकों पर कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की नसीहत दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^