विधानसभा म्यूजियम में स्वतन्त्रता सैनानियों की गाथाओं को जोडा जायेगा-देवनानी
23-Feb-2024 11:22 PM 2263
जयपुर, 23 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों का विधानसभा म्यूजियम देखने का आह्वान करते हुए कहा है कि इसमें स्वतन्त्रता सैनानियों की गाथाओं को जोड़ा जायेगा। श्री देवनानी ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय के संबंध में बुलाई बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा का राजनीतिक आख्यान संग्रहालय राज्य के समृद इतिहास का ज्ञान कराता है उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे इस संग्रहालय को अवश्य देखें। श्री देवनानी ने कहा कि देश, विदेश और राज्यों के विभिन्न भागों से जयपुर आने वाले पर्यटक और अध्ययन यात्रा पर आने वाले प्रदेश के विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं विधानसभा के संग्रहालय को अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में स्वतन्त्रता आन्दोलन में राज्य की भूमिका, आधुनिक राजस्थान के निर्माण और राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^