विकास कार्यों की निरन्तरता बनाये रखने के लिए कांग्रेस को बनाये विजयी-पायलट
04-Oct-2023 11:09 PM 8826
टोंक, 04 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले पौने पांच साल में हर क्षेत्र में विकास के कार्य करने का प्रयास किया है और विकास कार्यों की निरंतरता बनाये रखने के लिए कांग्रेस को फिर से विजयी बनाना होगा। श्री पायलट बुधवार को टोंक दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा प्राथमिकता रही है कि शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य किया जाये। बच्चों को शिक्षा का अच्छा वातावरण मिलेगा, वे पढ़-लिखकर अच्छे पदों पर बैठेंगे तो क्षेत्र का विकास स्वतः ही होगा। इन पांच सालों में हमने कोराना जैसी विपत्तियों का भी सामना किया और जनता का भी सहयोग मिलता रहा और हर मुश्किल का डटकर मुकाबला किया गया। उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में पूरे टोंक में सड़क तंत्र को ऐतिहासिक रूप से विकसित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^