विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों के ध्यान में रहे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
09-Jan-2024 12:00 AM 545

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों के ध्यान में रहे। सभी विभागों के अधिकारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी जन प्रतिनिधियों को दें। निर्माणाधीन विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में निर्देश दिये है कि जारी शीत ऋतु को देखते हुए प्रदेश में स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया जायें। रोजगार और उद्योगों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में बेहतर कार्य हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भोपाल संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^