विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में हर नागरिक की बड़ी भूमिका: योगी
20-Nov-2023 10:37 PM 2207
लखनऊ 20 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में हर नागरिक की बड़ी भूमिका होगी। श्री योगी ने सोमवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले साढ़े नौ वर्ष का कालखंड एक नए भारत-समृद्ध भारत का स्वरूप गढ़ने वाला रहा है। श्री मोदी नेआजादी के शताब्दी वर्ष (2047) तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की परिकल्पना की है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी को इस परिकल्पना को साकार रूप देने में अपनी भूमिका निभानी होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^