विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्द्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलायेगी
08-Dec-2023 12:00 AM 629

केन्द्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से देश हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिये मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन 8 दिसम्बर को होगा। यह यात्रा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केन्द्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवायेगी। मध्यप्रदेश में कृषिऔर ग्रामीण विकास विभाग की यात्रा में अहम भूमिका रहेगी। मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आज संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टर्स से चर्चा कर यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^